Today's Breaking News Update Modi Sarkar ki badi khabre


नमस्कार बहुत बहुत स्वागत है आप सभी का आपके अपने चैनल यानी Golden Bizz पर तो चलिए सुरु करते है और जानते है आज देश भर की काम की बड़ी खबरों के बारे में

जी है दोस्तो आर्थिक मंदी से निकाल ने के लिए और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्रीय की मोदी सरकार कुछ बड़ा ऐलान करने वाली है।

वहीं अगर खबरों की बात करें तो यहां पर मोदी सरकार की ओर से सोने और चांदी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जी हा नरेंद्र मोदी सरकार जल्दी सस्ते में सोना बेचने वाली है यानी कि जो बाजार भाव चल है उससे सस्ते में सोना मोदी सरकार बेचने वाली है ।

और उसी के साथ में यहां पर इन बैंक खाताधारकों को मिलेंगे ₹6-6000 महीने जिया दोस्तों यहां पर केंद्र सरकार ने एक बड़ी योजना शुरू की है जिसमें हर किसी को पैसे दिए जाएंगे और वह भी बैंक खाते में और इसी के साथ में यहां पर टेलीकॉम कंपनियों की ओर से भी बड़ी खबर सामने आ रही है या दोस्तों अगर आप भी जिओ एयरटेल वोडाफोन आइडिया यूजर है तो यह खबर आपको जननी बहुत ही ज्यादा जरूरी है ।

तो चलिए शुरू करते हो जानते आज की देश भर की सभी काम की बड़ी खबरों के बारे में

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया दूसरा बड़ा कदम

सरकारी कंपनी एमएमटीसी (MMTC) ने प्याज की बढ़ती कीमतों (Onion Prices) पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात (Onion Import) करने का नया ठेका दिया है. 

वहीं एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया दूसरा ठेका है. कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज का आयात का आर्डर दे चुकी है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी है. देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं. प्याज निर्यात पर रोक लगायी जा चुकी है और थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडार की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है.

मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस साल बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की पैदावार में 26 फीसदी तक गिरावट आई है. इसी के साथ में सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कई बड़े कदम उठाने वाली है


महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए क्या हो गए नए रेट 

जी हां महीने के पहले ही दिन आम आदमी के लिए बुरी खबर निकल कर आ रही है आपको बता दें घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में एक बार फिर तेजी तेजी देखी गई है. इंडियन ऑयल (IOC) के मुताबिक 1 दिसम्बर को घरेलू रसोई गैस के दामों में लगभग 13.50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. दिल्ली में पहले जो 14 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 681.9 रुपये में मिल रहा था अब आपको उस गैस सिलेंडर के लिए लगभग 695 रुपये चुकाने होंगे.


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी की है. अगस्त से अब तक गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

हेल्थ पॉलिसी को लेकर अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी, एक बीमारी के लिए तय होगी एक फीस

जी हां देश में एक ही बीमारी के इलाज के लिए अलग-अलग फीस ली जाती है यानी कि बड़े अस्पतालों में फीस बढ़ जाती है वहीं कई जगह पर कम फीस में भी इलाज हो सकता है और इसी को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है

एक ही बीमारी के लिए तमाम अस्पताल अलग-अलग फीस चार्ज करते हैं. इससे मरीज को हमेशा यह भ्रम की स्थित बनी रहती है कि कहां इलाज करना सही है और कहां नहीं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अस्पताल को अलग-अलग बीमा कंपनियों (Health Insurance) के साथ अपने इलाज की दरें एकसमान रखनी होंगी. 

बीमा नियामक (IRDAI) के मुताबिक, ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं कि खास बीमारियों के लिए सभी हॉस्पिटलों को इलाज की फीस भी एक समान हो. अलग-अलग दरें होने पर इंश्योरेंस होने के बाद भी हॉस्पिटल मरीजों से अलग-अलग फीस वसूलते हैं. 

इन बैंक खाताधारकों को मिलेगी 6 हजार रुपए महीना पेंशन! सरकार ने शुरू किया रजिस्‍ट्रेशन

जी हां अगर आपने भी अभी तक पेंशन पॉलिसी नहीं ली है तो यहां पर मोदी सरकार की ओर से बड़ी काम की योजना निकल कर आ रही है जिससे करोड़ों भारतीयों को लाभ मिल सकता है

मोदी सरकार की इस योजना को सबस्‍क्राइब कर सकते हैं. इसके लिए लेबर मिनिस्‍ट्री ने आज से खास तौर पर एक प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत व्यापारियों और अपना रोजगार कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM SYM) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) को जोड़ा जाएगा.

लेबर मिनिस्‍टर संतोष गंगवार ने कहा कि दोनों योजनाएं आसान हैं. इनके तहत पंजीयन के लिए महज आधार कार्ड (Aadhaar Card) और बचत खाता (Saving Account) या जनधन खाता (Jandhan Account) की जरूरत है. इन योजनाओं में रजिस्‍ट्रेशन कराने में महज दो से तीन मिनट लगते हैं. 
किस्‍त भी कम
गंगवार के मुताबिक इसमें किस्त भी बहुत कम रखी गई है. पंजीयन कराने वाले की उम्र के हिसाब से मासिक किस्त को 55 से 200 रुपये के बीच रखा गया है

30 रुपए सालाना मिलेंगे
अगर किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है तो उसे प्रति माह करीब 100 रुपये महीने का कांट्रिब्‍यूशन देना होगा. इस तरह ऐसा व्यक्ति एक साल में 1,200 रुपये और पूरे टेन्‍योर में 36 हजार रुपये का योगदान देगा. हालांकि जब वह 60 साल का हो जायेगा, उसे सालाना 30 हजार रुपये मिलेंगे. अगर Pension खाताधारक के साथ अनहोनी हो जाती है तो उसके जीवनसाथी को पचास प्रतिशत पेंशन यानी 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे. 
पति-पत्‍नी को 6000 पेंशन
अगर पति और पत्नी दोनों योजना के लिए पात्र हैं तो दोनों इसे चुन सकते हैं. ऐसे में 60 साल का होने के बाद उन्हें संयुक्त तौर पर प्रति माह छह हजार रुपये मिलेंगे जो उनके लिए पर्याप्त होगा.

7. रिलायंस जियो ने भी बढ़ाए ऑल इन वन प्लान्स के दाम, 6 दिसंबर से होंगे लागू

वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल की ओर से कॉलिंग और डाटा चार्ज बढ़ाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही रिलायंस जियो ने भी टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दिग्गज कारोबार मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही नए ऑल इन वन प्लान जारी करेगी।

40 फीसदी तक महंगे होंगे नए प्लान


रिलायंस जियो ने बयान जारी कर कहा है कि वह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा के लिए जल्द ही नए ऑल इन प्लान जारी करेगी। इन सभी प्लान में दूसरी कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए एफयूपी मिनट भी शामिल होंगे।

 कंपनी ने कहा है कि यह नए प्लान मौजूदा प्लान्स के मुकाबले 40 फीसदी तक जारी रहेंगे। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि नए प्लान्स के साथ जियो ग्राहकों को 300 फीसदी ज्यादा फायदे मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि सभी नए प्लान 6 दिसंबर 2019 से लागू होंगे।

8. उड़द दाल के दाम में जबरदस्त उछाल, दो महीने में दोगुने हुए रेट

जी हां प्याज और टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर निकल कर आ रही है आपको बता दें की उड़द की दाल के दाम दो महीने में दोगुना हो गए। अक्टूबर महीने में 80-85 रुपये किलो बिक रही उड़द की दाल रविवार को फुटकर बाजार में 160-165 रुपये किलो तक पहुंच गए। वहीं, ब्रांडेड आटा के दाम भी बढ़े हैं। आटे के 10 किलो के पैक पर 30-40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खुला आटा 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।


9. मोदी सरकार बेच रही है इतने सस्ते में सोना, जानें कहां से मिलेगा Gold

मोदी सरकार आम लोगों और निवेशकों को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। पीएम मोदी सरकार की सोने में निवेश की सरकारी योजना सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के सातवें चरण में निवेश आज 2 दिसंबर से शुरू हो गया है। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में सातवें चरण में निवेश करने की अवधि 2 से 6 दिसंबर है। 

अभी सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 39520 रुपये चल रह है। यानी प्रति ग्राम सोने का भाव सोने की बाजार कीमत 3,952 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं इस स्कीम के तहत आप 3,795 रुपये प्रतिग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल मोड से पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए एक ग्राम सोने की कीमत 3,745 रुपये पड़ेगी। या

सोने में बाजार मूल्य से प्रति ग्राम 207 रुपये प्रति ग्राम कम कीमत पर गोल्ड में निवेश करेंगे। यानी 10 ग्राम सोने के हिसाब से 2,070 रुपये कम चुकाएंगे।

10. सोना 2020 में और हो सकता है और सस्ता! जानें कहां तक गिर सकती है कीमत

शादियों के मौसम में सोने की मांग बढ़ने से सोने के दामों में एक बार फिर सुधार देखने को मिला है. शनिवार को सोना लगभग 250 रुपए की तेजी के साथ 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी लगभग 275 रुपए की बढ़त के साथ 46,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सप्ताह के अंत में विदेशी बाजारों में भी सोने के दामों में लगभग आधा फीसदी की तेजी देखी गई. 

बजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन की की ट्रेड को लेकर चल रही बातचीत सकारात्मक रहती है तो आने वाले दिनों में सोने के रेट में कमी देखी जा सकती है. वहीं MCX पर सोना 2020 में 37 से 38 हजार प्रति दस ग्राम के बीच ट्रेड कर रहा है.

2020 में घट सकते हैं सोने के रेट
बाजार जानकारों के मुताबिक सोने के दामों में आने वाले दिनों में एक बार फिर कमी देखी जा सकती है. MCX पर जून 2020 के लिए सोना 37841.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. जबिक चांदी जुलाई 2020 के वायदे के लिए 45571.00  रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी.
     

Post a Comment

0 Comments