कोरोना वायरस: क्या व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को घरों में बंद रखने के लिए सड़कों पर छोड़ दिए हैं 800 शेर और बाघ?



कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते दुनिया भर में हाहाकार मचा है. हर दिन सैकड़ों लोगों की जान जा रही है. कई देशों के शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर रूस (Russia) का एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( President Vladimir Putin) लोगों से कोरोना वायरस के चलते घरों में रहने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं. लिहाजा उन्होंने वहां की सड़कों पर 800 शेर और बाघ को छोड़ दिए हैं.



सोशल मीडिया पर दावे







पुतिन का ये मैसेज अलग-अलग सोशल मीडिया पर किसी जंगल की आग तरह फैल रहा है. लोग अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर इसे धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं. ट्विटर पर किसी ने एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा है कि पुतिन ने रूस के लोगों को दो विकल्प दिए या तो वे दो हफ्ते के लिए घरों में रहे या फिर 5 साल के लिए जेल में. बीच का कोई रास्ता नहीं है. लोग घर से न निकले इसलिए उन्होंने सड़कों पर 800 शेर और बाघ को छोड़ दिए हैं.

कोरोना वायरस की चपेट में रूस
बता दें कि रूस में कोरोना वायरस के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. जबकि एक की मौत भी हो गई है. देश के कई हिस्से में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है.


फैक्ट चेक- क्या है सच्चाई
जब इन सोशल मीडिया मैसेज की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये फेक है. शेर की जो फोटो वायरल हो रही है दरअसल वो चार साल पुरानी है. ये तस्वीर साल 2016 में डेली मेल में छपी थी और ये अफ्रीका की है. यहां चार साल पहले एक शेर सड़क पर उतर आया था. लिहाजा ऐसे फेक मैसेज से सावधान रहें.

यूपी में सफल जनता कर्फ्यू के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव के लिए सूबे के 16 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था। ये लॉकडाउन सोमवार 23 मार्च से शुरू होकर बुधवार 25 मार्च तक रहेगा। इस दौरान सीएम योगी ने लॉकडाउन वाले सभी जिलों की निगरानी स्वयं कर रहे हैं उन्होंने सभी 16 जिलों के आलाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। 
लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के बाद उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में तीन दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। सोमवार से शुरू हुआ लॉक डाउन बुधवार तक रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं । उन्होंने जनता से इसमें सहयोग की अपील करते हुए लॉक डाउन वाले सभी 16 जिलों के आलाअधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लॉक डाउन के दौरान बल प्रयोग नहीं होगा। 
बता दें कि यूपी में सफल जनता कर्फ्यू के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव के लिए सूबे के 16 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था। ये लॉकडाउन सोमवार 23 मार्च से शुरू होकर बुधवार 25 मार्च तक रहेगा। इस दौरान सीएम योगी ने लॉकडाउन वाले सभी जिलों की निगरानी स्वयं कर रहे हैं उन्होंने सभी 16 जिलों के आलाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। 
सार्वजनिक परिवहन रहेगा प्रतिबंधित 
लॉकडाउन घोषित किये गए प्रदेश के 16 जिलों में 23 से 25 मार्च तक सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्धसरकारी उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाएं, राजकीय निगम बंद रहेंगे। सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, मॉल, कारखाने, वर्कशॉप, गोदाम बंद रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन (रोडवेज, सिटी बस, निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, आदि) प्रतिबंधित रहेगा। 
इन सेवाओं पर नहीं होगी रोक 
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और विभागों के संचालन पर रोक नहीं रहेगी। इसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा,गृह एवं गोपन, कारागार प्रशासन, सशस्त्र व अर्धसैन्य बल,कार्मिक विभाग व जिला प्रशासन, ऊर्जा (बिजली के सभी दफ्तर व बिलिंग सेंटर),नगर विकास,खाद्य एवं रसद (फल, सब्जी, दूध, डेयरी, किराना, पेयजल), आपदा एवं राहत/राज्य संपत्ति विभाग, सूचना, जनसंपर्क व सूचना प्रौद्योगिकी, अग्निशमन व सिविल डिफेंस, आपातकालीन सेवाएं, टेलीफोन, इंटरनेट, डाटा सेंटर, नेटवर्क सर्विसेज, आइटी व आइटी इनेबल्ड सेवाएं, डाक सेवाएं, बैंक, एटीएम व बीमा कंपनियां, ई-कॉमर्स (खाद्य वस्तु, होम डिलिवरी, ग्रॉसरी), प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और उनसे संबंधित गोदाम एवं परिवहन के साधन, पेट्रोल व एलपीजी गैस पंप (इनसे जुड़े गोदाम व परिवहन के साधन), आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, खाद्य सामग्री, कृषि उत्पाद और उनसे संबंधित निर्माण इकाइयां व उनके थोक व फुटकर विक्रेता और पशु चिकित्सा व पशु आहार से संबंधित इकाइयां और विक्रेता पर लॉकडाउन के दौरान रोक नहीं रहेगी। 
दुकानों में सेनीटाइजर रखने के आदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिदायत दी कि राशन की दुकानों में जहां राशन मिलता है वहां पर सेनेटाइजर जरुर रखे जाएं। साथ में किसी भी दुकान पर 10 से ज्यादा लोग एकत्र न हों। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने साफ किया कि जिन जिलों में लॉकडाउन है वहां पर कोषागार खुले रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जाए और ऐसे लोगों को समझा कर लॉकडाउन पर अमल कराया जाए।
यह जिले हैं लॉकडाउन
सीएम योगी द्वारा यूपी के 16 जिलों को लॉकडाउन करने का आदेश दिया गया था उनमे लखनऊ, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आजमगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, आगरा, प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत और मुरादाबाद शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments